नीमच। पालक महासंघ मध्यप्रदेश की जिला इकाई द्वारा रविवार को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में प्रातः 8 बजे से पुस्तक एक्सचेंज मेला आयोजित किया। इस मेले में कक्षा 1 से 12वीं तक की पुरानी किताबें एक्सचेंज के लिए जमा की गईं। पलक महासंघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि इस मेले में केवल एनसीईआरटी और सीबीएसई की पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को निशुल्क कॉपियां, स्कूल बैग और स्टेशनरी भी वितरित की जाएंगी।मेले में पालक संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा, कपिल शुक्ला, संजय नागदा, प्रियंका कविश्वर, ऊषा मित्तल, आशा सांभर,भावना कांठेड़, नवीन अग्रवाल, गुणवंत गोयल आदि उपस्थित रहे।