मंदसौर। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष डीएलएसए मंदसौर कपिल मेहता के मार्गदर्शन एवं व्यव्हार न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर सुधीर सिंह निगवाल की उपस्थिति में 07 अप्रैल 2025 को एडीआर सेंटर भवन मंदसौर में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। उक्त आयोजित बैठक में विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम सिद्धार्थ तिवारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्यायालय में लंबित विद्युत प्रकरणों में अधिक से अधिक संख्या में अप्राप्त वारंटों का निष्पादन कर अधिकतम निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रेलिटिगेशन एवं पेंडिंग प्रकरणों के अधिक संख्या में निराकरण के लिए और अधिक प्रयास के लिए निर्देश दिये। बैठक में अधीक्षण अभियंता राजेश जैन, विधि अधिकारी नेहा सोमपुरा, जिला विधिक सहायता अधिकारी अपर्णा लोधी , अधिवक्ता संदीप भार्गव उपस्थित थे।