अलीराजपुर। जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़ी सर्दी में वेस्ता चमरिया के घर शनिवार की रात को अचानक आग लग गई थी आग लगने से घरेलू सामान अनाज कपड़ा बर्तन सब कुछ जलकर राख हो गया सोमवार को पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए जोबट विधायक सेना पटेल पहुंची उन्होंने पीड़ित परिवार को गेहूं चावल मक्का चाय पत्ती मसाला खाने का तेल कपड़े सहित घरेलू सामग्री दी साथ ही स्वेच्छा निधि से पच्चीस हजार रुपए देने की घोषणा की जोबट विधायक श्रीमती पटेल ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वे चिंता ना करें मैं आपके साथ हूं हर संभव मदद की जाएगी इस दौरान परिवार के सदस्यों ने बताया कि मौके पर पटवारी तहसीलदार नहीं आए हैं इस पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की।