मंदसौर। राघव जैन पिता सुभाष जैन जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग सगठन के नेतृत्व में माउंटेनियरिंग कोर्स से सबंधित सभी एडवेंचर कोर्स, स्कीइंग कोर्स, पैराग्लाइडिंग कोर्स, एवं हाई एल्टीट्यूडट ट्रेकिंग कोर्स मंदसौर रहकर पूरे किए एवं एनसीसी कैडेट के रूप में कक्षा 12वीं सेंट थॉमस विद्यालय से उत्तीर्ण होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय दिल्ली में प्रवेश लिया, जहां पर 1 दिल्ली जल सेना एनसीसी में परीक्षा उत्तीर्ण कर एनसीसी में भर्ती होने का अवसर प्राप्त किया जहां पर स्कूल समय में जो भी कोर्स किए गए हैं उन सभी कोर्स का बहुत बेनिफिट मिला और प्रथम वर्ष में ही भारत सरकार द्वारा संचालित पर्वतारोहण संस्थान में बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स हेतु चयन हुआ यह पूरे भारतवर्ष से प्रत्येक बटालियन से एक एक अलग-अलग छात्राओं का चयन हुआ जिसमें राघव ने अपने पूर्व प्राप्त किए प्रमाण पत्रों का बेनिफिट प्राप्त किया और भारत सरकार के भारतीय हिमालयन एडवेंचर एवं इको टूरिज्म केंद्र सिक्किम पश्चिम बंगाल में चयन हुआ। जहां पर पूरे भारत से चयनित छात्र-छात्राएं कोर्स के लिए पहुंचेंग जिसमें मंदसौर का होनहार छात्र राघव जैन भी इस पर्वतारोहण कोर्स मैं हिस्सा लेंगे यह कोर्स दिनांक 8 अप्रैल से 5 मई 2025 तक सिक्किम में आयोजित होगा। राघव का चयन होने पर जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग संगठन के संरक्षक डॉक्टर क्षितिज पुरोहित, कुलदीप सिंह सिसोदिया, पदेन अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर अदिति गर्ग, पदेन उपाध्यक्ष एवं अनुविभागीय अधिकारी शिवलाल शाक्य, पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत, कार्यकारी उपाध्यक्ष सचिन जैन, विश्व मोहन अग्रवाल, राकेश श्रीवास्तव, सहसचिव जेनिश बरडिया, कोषाध्यक्ष धीरज शुक्ला, माउंटेनियर कृष्णा दास, कृष्णा कनौजिया, नेहा शर्मा, रिंकू शुक्ला, खुशी सिसोदिया, आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।