BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2025, 6:33 pm
NEWS : तपती गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य, चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने वॉटर कुलर मय आरओ के उद्घाटन के अवसर पर कहा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। ग्रीष्म ऋतु की तपती गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। गोल प्याउ सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी व सदस्य धन्यवाद के पात्र है जो विगत अनेक वर्षाे से इस पुनीत कार्य को अंजाम दे रहे है। यह बात चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने मंगलवार को शहर के गोल प्याउ चौराहे पर गोल प्याउ सेवा समिति द्वारा स्थापित वॉटर कुलर मय आरओ के उदघाटन अवसर पर उपस्थित समिति पदाधिकारीयो, सदस्यो व शहरवासीयो के संबोधित करते हुए कही।
गोल प्याउ सेवा समिति अध्यक्ष कृष्णगोपाल मालु ने बताया की समिति द्वारा गत 50 वर्षाे से प्याउ के माध्यम से आमजन को पेेयजल उपलब्ध कराने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। पन्नाधाय बस स्टैंड पर प्याऊ, गांधी चौक पर शिवालय जल मंदिर के माध्यम से समिति सदस्य अपनी सेवाएं दे रहे है। मंगलवार को नगर के गोल प्याऊ चौराहा पर स्थापित वाटर कूलर व आर.ओ. की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसका विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या द्वारा मोलीबंधन खोलकर किया गया।  
इस अवसर पर सुरेश झंवर, भरत जागेटिया, शेलेन्द्र झंवर, अनिल ईनाणी, भोलाराम प्रजापत, हरीश ईनाणी, समिति उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज, सचिव गोविन्द बजाज, कोषाध्यक्ष व प्रबंधक ओमप्रकाश खटोड़, समिति सदस्य गोपाललाल बाहेती, जमनालाल सोमानी, कमलनयन आगाल, सत्यनारायण ईनाणी, प्रवीण सोनी, मोतीलाल पेंटर, सुरेश ईनाणी, गोविन्द, रामनिवास तोषनीवाल, सुरेश डांगी, सत्यनारायण तोषनीवाल, कैलाशचंद्र, मांगीलाल छीपा, गणेश छीपा, सुनील छाजेड़ व मेघराज बिड़ला सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य व नगरवासी उपस्थित थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE