BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<     NEWS : हम भीड़ नहीं हैं बाबा, हम दीवाने हैं.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन का पहला सोमवार इन 4 राशि वालों का.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2026, 10:22 am
KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, विवेक समदानी बने अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का हुआ स्वागत, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। व्यापारी संघ मनासा के चुनाव सोमवार को भादवामाता पाटीदार धर्मशाला में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी बृजमोहन समदानी, पंकज पोरवाल, विजय पामेचा एवं यशवंत सोनी की मौजूदगी में सम्पन्न कराई गई।

निर्विरोध निर्वाचन में विवेक समदानी को अध्यक्ष, दीपक शर्मा एवं महेश राठौर को उपाध्यक्ष, संजय जैन को सचिव, राहुल द्विवेदी को सह सचिव तथा दामोदर झावर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा 9 कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में निवर्तमान सचिव महेश नानवाना ने सभी व्यापारियों, निर्वाचन अधिकारियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE