BREAKING NEWS
BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2026, 4:03 pm
KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा देवरी खवासा, शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर  

Share On:-

देवरी खवासा। सावन माह के प्रथम सोमवार पर देवरी खवासा स्थित श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह मंगला आरती के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का हल्दी, कुमकुम, दही, शहद, बेलपत्र, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक किया। सावन के प्रथम सोमवार के कारण सुबह से ही मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।

पूजन-अर्चना के दौरान महिलाओं ने भगवान अमृतेश्वर महादेव से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि, अच्छी वर्षा और जनकल्याण की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा तथा श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE