नीमच। शहर की पत्रकारिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से नीमच टुडे मीडिया ग्रुप के नए रंगीन दैनिक समाचार पत्र श्नीमच टुडे खुलासाश् का भव्य विमोचन समारोह रविवार को टाउन हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों, संतों, पत्रकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्यकारों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर सुरेशानंद महाराज, सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री एवं जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, शिक्षाविद अनिल चौरसिया, समाजसेवी संतोष चौपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, भाजपा नेता अजय तिवारी, किसान नेता राजकुमार अहीर, आर. सागर कछावा, पूर्व नारकोटिक्स अधिकारी एम.के. पिपल, उद्योगपति वैभव त्रिवेदी, आशीष विश्वकर्मा सहित अनेक अतिथियों ने श्नीमच टुडे खुलासाश् का विधिवत विमोचन किया।
कार्यक्रम में प्रधान संपादक राकेश सोन ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि श्नीमच टुडे खुलासाश् निष्पक्ष, सकारात्मक और जनहित की पत्रकारिता को समर्पित रहेगा तथा आमजन की आवाज को मजबूती से उठाएगा। इस अवसर पर संपादक प्रीति सोन, मार्केटिंग मैनेजर अंकित जेरिया, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव सौरभ सोन एवं समूचे स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज श्रीवास्तव ने तथा आभार मनोहर अंब ने व्यक्त किया।
पत्रकारों व समाज के प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान-
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सेठी, भूपेंद्र गौड़, कमलेश सारड़ा, मुकेश साहरिया, प्रदीप जैन, पवन शर्मा, कमलकांत जोशी, मनीष कौशल, दीपक खताबिया, गोपाल जोशी, बीएल दमामी, राजेश लक्षकार, जगदीश सेन, अशोक व्यास एवं भगत मांगरिया सहित कई पत्रकारों का सम्मान किया गया।
इसके अलावा साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रमोद रामावत, माधुरी चौरसिया, जगदीश शर्मा, रमेश कदम, रमेश मोरे, मीनू लालवानी, राहुलदेव लोहार एवं कमलाशंकर विश्वकर्मा को भी सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने दी शुभकामनाएं-
महामंडलेश्वर सुरेशानंद महाराज ने कहा कि राकेश सोन ने सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है और नया समाचार पत्र निश्चित रूप से समाजहित में कार्य करेगा।
सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि नीमच टुडे खुलासा जिले की सशक्त आवाज बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता के नए मानदंड स्थापित करेगा।
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने इसे चुनौतीपूर्ण समय में साहसिक पहल बताते हुए शुभकामनाएं दीं।
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि राकेश सोन ने लंबे समय तक पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई है और यह नई शुरुआत निश्चित ही सफल होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती, अनिल चौरसिया, संतोष चौपड़ा एवं अजय तिवारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी निष्पक्ष, सकारात्मक और जनहितकारी पत्रकारिता की अपेक्षा व्यक्त करते हुए श्नीमच टुडे खुलासाश् के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।