चित्तौड़गढ़। श्रीराम मंदिर निर्माण भूमि पूजन की सातवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 5 अगस्त (बुधवार) को निकटवर्ती चित्तौड़ी खेड़ा में ष्एक शाम प्रभु श्रीराम के नामष् भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, चित्तौड़ी खेड़ा के समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह आयोजन रात्रि 8रू15 बजे श्री बालाजी मंदिर परिसर में होगा। भजन संध्या में किशन जी म्यूजिकल ग्रुप, उचनार द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
आयोजन के विशेष सहयोगी रतनलाल कुमावत (गेंदर) ने बताया कि कार्यक्रम में जगदीश वैष्णव (मुंगाना), हीरालाल (कोटड़ी), नारायण लौहार (गोरा जी का निंबाहेड़ा), भेरूलाल बारेगामा, गणेशलाल (आवरी माता), भगवतीलाल, दुर्गेश मेवाड़ी, रतनदास वैष्णव सहित अन्य भजन गायक प्रभु श्रीराम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम का बालाजी म्यूजिक राजस्थानी ग्रुप द्वारा यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे दूर-दराज के श्रद्धालु भी भजन संध्या का आनंद ले सकेंगे।
आयोजन को लेकर श्रीराम मित्र मंडल सहित गोपाल नगर, मानपुरा, सेमलपुरा, भेरूसिंह जी का खेड़ा, ऐराल, खरड़ी बावड़ी, सूरजपोल, चित्तौड़ी खेड़ा और राजपुरिया सहित आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की भव्य तैयारियां अंतिम चरण में हैं।