नीमच। रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड ने सेवा कार्यों की श्रृंखला के तहत ष्साथी हाथ बढ़ानाष् प्रकल्प के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों को उनकी पसंद का स्वादिष्ट भोजन कराया गया तथा नए कपड़े, आइसक्रीम और आवश्यकता अनुसार जूते-चप्पल उपलब्ध कराए गए।
अपनी पसंद की वस्तुएं पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें स्नेह और अपनापन दिया। कार्यक्रम में सेवा और सामाजिक सरोकार का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
क्लब अध्यक्ष गुणवंत जैन ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने बताया कि ष्साथी हाथ बढ़ानाष् प्रकल्प इसी उद्देश्य को साकार करने का प्रयास है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव धीरज गांधी, कोषाध्यक्ष अनुज चंडक, पूर्व अध्यक्ष हेमंत भंडारी, आशीष गर्ग, गौरव पाराशर, आई.पी.पी. सौरभ शर्मा, गोपाल शर्मा, सुमित मित्तल, आशीष गर्ग (गगन), गौरव पोरवाल, प्रवीण गोदावत सहित क्लब के अन्य सदस्यों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में क्लब सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।