BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2026, 5:55 pm
KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री चारभुजा नाथ की 10वीं भव्य पैदल यात्रा, भाटखेड़ी से कंजार्डा तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जगह-जगह हुआ स्वागत, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

भाटखेड़ी। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के वातावरण में रविवार को भाटखेड़ी से कंजार्डा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर तक भव्य 10वीं पैदल यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं एवं धर्मप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

श्री चारभुजा मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित यात्रा का शुभारंभ भाटखेड़ी स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। भगवान श्री चारभुजा नाथ के जयघोष और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में पैदल यात्रा करते हुए कंजार्डा के लिए रवाना हुए।

यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चाय एवं अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

कंजार्डा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालु शामिल हुए।

आयोजकों ने बताया कि यह पैदल यात्रा का 10वां वर्ष है। प्रत्येक वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को सुदृढ़ करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE