चित्तौड़गढ़। सैंती मोक्षधाम के समीप स्थित श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति के तत्वावधान में रुद्राभिषेक, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्ध एवं दही से रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
समिति के सचिव शंकरलाल जोशी ने बताया कि रुद्राभिषेक के उपरांत हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक परिवार ने एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
उन्होंने बताया कि समिति ने आगामी दिनों में 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ हरित क्षेत्र का विस्तार किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित की गई।
इस अवसर पर समिति संरक्षक हर्षवर्धन सिंह रूद, अध्यक्ष मुन्नालाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, राजेश भंडारी, लालसिंह राठौड़, कैलाश सिंह राव, श्याम सुंदर जोशी, लालशंकर पुरोहित, लालसिंह भाटी, महावीर प्रसाद, भरत सोनी, घनश्याम अग्रवाल, महेश गोयल, रामप्रसाद शर्मा, राकेश शर्मा, अशोक जैन, भूपेश शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रेमशंकर दशोरा, पवन गुप्ता, संजीव व्यास, मनोहर सिंह राव, नरेंद्र सिंह भाटी, योगेश आर्य, केसर सिंह शक्तावत, राजेश अग्रवाल सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।