BREAKING NEWS
REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2025, 6:53 pm
NEWS : नवकार मंत्र जाप, विचार गोष्ठी व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कल, पढे़ रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2025 के आयोजनों के सिलसिले में 9 अप्रैल को नवकार मंत्र जाप, विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा।


महावीर जैन मंडल चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र दोषी ने  जानकारी देते हुए बताया कि 9 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः 8 बजे से विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष में महावीर मंडल तथा जीतो द्वारा संयुक्त रूप से सामूहिक नवकार मंत्र जाप का आयोजन विद्यासागर मांगलिक धाम में रखा गया है। यह विशिष्ट आयोजन देश ही नहीं दुनिया भर में इसी दिन और इसी समय आयोजित होगा।


मंडल के महासचिव सोहनलाल पोखरना के अनुसार बुधवार को ही सायंकाल 7 बजे से मांगलिक धाम में विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। मंडल के कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी ने बताया कि विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में मुंबई निवासी जैन दर्शन  के प्रख्यात विद्वान डॉ.विपिन दोशी अपने विचार रखेंगे। विचार गोष्ठी के संयोजक डॉ.ए. एल. जैन के अनुसार डॉ विपिन दोशी ने हजारों विद्यार्थियों को जैन दर्शन से परिचित कराया है।


प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक प्रो.सी एम रांका ने बताया कि  विचार गोष्ठी के पश्चात चित्तौड़गढ़ शहर की 37 जैन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इन प्रतिभाओं ने विविध क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपना और समाज का नाम रोशन किया है।


फल वितरण
महावीर जैन कल्याण महोत्सव के तहत श्री सांवलिया जी चिकित्सालय में रोगियों को फलों का वितरण किया गया। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, महासचिव सोहनलाल पोखरना, कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी,  रोशन लोढ़ा, ललित बोरा, प्रवीण जैन ,अभय बोहरा, विजय कराड, महिला मंडल की अध्यक्ष कल्पना मेहता, रजनी रांका, दिलखुश खेरोदिया सहित समाज के अनेक प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE