माउंट। आबू वैकुंठी रवाना ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी के मंगलवार को देवलोगमन के बाद आज बुधवार को उनकी वैकुंठी यात्रा आबूरोड के शांतिवन से रवाना माउंट आबू के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पांडव भवन पहुंची माउंट आबू मे संस्थान के ज्ञान सरोवर, ग्लोबल अस्पताल, पांड़व, म्यूजियम मे उनके पार्थिव देह को अंतिम यात्रा करवाई जायेगी। इसके बाद पुनः आबूरोड के शांतिवन पहुंचेगी। इस दौरान माउंट आबू शहर के लोग भी दादी को श्रद्धांजलि देंगे। दादी का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 9.30 बजे शांतिवन मे उनके कोटेज के सामने वाले गार्डन मे होगा। दादी रतन मोहिनी के निधन के बाद देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, महाराष्ट् के सीएम, एमपी के सीएम, राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, कई राज्यपाल ने दुःख व्यक्त किया।
राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के अंतिम संस्कार में शामिल होनं के लिए देश विदेश से लोगों के आने का सिलसिला जारी है। हजारों लोगों के बीच दादी कॉटेज के सामने ही उनका अंतिम संस्कार होगा।