BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2025, 10:55 am
NEWS : शोभायात्रा में उपखण्ड अधिकारी द्वारा जारी अनुमति की शर्ताे का उल्लंघन, खाकी ने की कार्रवाई, बस्सी स्कूल का प्रधानाचार्य चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार कस्बे में रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान विवादित झांकी को रोकने के मामले में उपखंड मजिस्ट्रेट गंगरार द्वारा जारी अनुमति में उल्लेखित शर्तों का उलंघन करने पर गंगरार थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में बस्सी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। 
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि रविवार को सम्पूर्ण जिले में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। इसी क्रम में गंगरार कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान एक विवादित झांकी को रोका जाकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाईश भी की गई। उपखण्ड मजिस्ट्रेट गंगरार द्वारा रामनवमी के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा में अनुमति की शर्ते व नियम रखे गए थे। उक्त शर्ताे की गंम्भीर अवहेलना करते हुए लोक सेवक के निर्देशों की पालना नहीं करने पर स्वीकृति के बिना शोभायात्रा में शामिल विवादास्पद झांकी के संदर्भ में गंगरार थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। इसी मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी साडास हाल शिवशक्ति नगर गंगरार निवासी 59 वर्षीय शंभूलाल लखारा पुत्र नंदलाल लखारा को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शंभूलाल लखारा बस्सी के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE