नीमच। फुलेरिया माली समाज नवयुवक मंडल द्वारा 11 अप्रैल 2025 वार शुक्रवार महात्मा ज्योतिबा फुले की 198 जयंती के उपलक्ष में विशाल चल समारोह श्री सांवलिया सेठ मंदिर से बैंड ढोल आकर्षक झांकी रथ के साथ में प्रातः 8.00 बजे श्री सांवलिया सेठ मंदिर से प्रारंभ होगा जो शहर के प्रमुख मार्गाे से बस स्टैंड बारादरी घंटाघर जाजू बिल्डिंग पुस्तक बाजार भारत माता चौराहा कमल चौक फव्वारा चौक बस स्टैंड श्री सांवलिया सेठ मंदिर समापन होगा समापन के पश्चात महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर वरिष्ठों का सम्मान व वरिष्ठों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों पर उद्बोधन दिया जाएगा।
आप सभी समाज के वरिष्ठों एवं नवयुवक व महिलाओं से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाए।