उज्जैन। श्री चिंतामण गणेश मंदिर प्रशासक अभिषेक शर्मा ने जानकारी दी कि श्री चिंतामण गणेश मंदिर समिति द्वारा श्री चिंतामण गणेश मंदिर मुहूर्त के अधिपति का स्थान होने की वजह से वर्ष भर विवाह करवाए जाते है। इसी क्रम में दिव्यांग दंपत्ति वर आकाश पिता सुरेश निवासी ग्राम पीपलू, जिला उज्जैन एवं वधू डाली पिता बलराम निवासी ग्राम सिजावता, बड़नगर का विवाह रविवार को श्री चिंतामण गणेश मंदिर समिति द्वारा निःशुल्क करवा कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी गईं।