BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<     BIG NEWS : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक.. <<     KHABAR : अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, अग्रोहा.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस ने किया.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : हत्या के बाद से फरार था 5 हजार का इनामी,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, हैलीपेड.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, आज.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचते ही सीएम मोहन यादव का जोरदार.. <<     VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 10:21 am
KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज, पौधारोपण और रक्तदान से दिया सेवा का संदेश, डॉक्टरों और सीए का किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रोटरी क्लब नीमच ने नए सेवा सत्र की शुरुआत उत्साह और सेवा भाव के साथ की। क्लब परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष युजवेन्द्र सिंह भाटिया एवं सचिव अभिषेक शर्मा ने रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सदस्य हरि प्रसाद जोशी, विजय जैन (गोल्डन), गिरधारीलाल गोयल, संदीप पोरवाल एवं राजेश जायसवाल का जन्मदिन आत्मीय वातावरण में मनाया गया।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर क्लब ने चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान भी किया। इस दौरान डॉ. बी.एल. बोरीवाल, डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा, डॉ. राजेंद्र जायसवाल, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. निरूपा झा तथा सीए विनोद जैन को स्मृति चिह्न एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन क्लब के पूर्व अध्यक्ष शरद जैन ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE