उज्जैन। रविवार को सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत, ग्राम पंचायत सुचाई का खेड़ा नगजी मनरेगा अन्तर्गत प्रगतिरत अमृत सरोवर एवं ग्राम पंचायत पीपलिया कायथा में हितग्राही मूलक कूप रिचार्ज पिट का निरीक्षण किया गया साथ ही अमृत सरोवर में आस पास के कृषक एवं ग्राम सरपंच से नवीन खेत तालाब अधिक से अधिक लिए जाने हेतु खेत तालाब की उपयोगिता को समझाते हुये चर्चा की।