भोपाल। वर्तमान में जिस प्रकार से भाजपा के वरिष्ठ नेताओ एवं उनके समर्थको के बयान आ रहे है उससे लगता है की भाजपा देशभक्ति मात्र मोदीजी की चरण वंदना को ही मानती है जिस प्रकार से पुराने ज़माने में राजा महाराजाओ की अतिश्योक्तटी पूर्ण गुणगान कर चरण वंदना की जाती थी ठीक उसी प्रकार से मोदीजी की चरण वंदना की जा रही है और उन्हें भारतीय सेना से ऊपर बताया जा रहा है और भारतीय सेना को उनके चरणों में नतमस्तक। जो की देश की सेना के पराक्रम एवं गौरवपूर्ण इतिहास का अपमान है. भाजपा के मंत्रियो नेताओ समर्थको को अंधभक्ति के चलते यह भी ज्ञान नहीं रहा की राष्ट्र सर्वाेपरि होता है व्यक्ति नहीं और अगर ऐसा नहीं है तो भाजपा के मंत्री कभी कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन सम्बोधित नहीं करते न विदेश सचिव विक्रम को ट्रोल करते न शहीद लेफ्टिनेंट की पत्नी पर कमेंट करते और आज एक और वाकया की जब चरण वंदना की इंतहा हो गई जब प्रदेश के उप मुक्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भारतीय नागरिको के साथ सेना को भी मोदीजी के चरणों में नतमस्तक होने का भाषण देकर श्रोताओ से ताली बजवा दी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा की पहलगाव आतंकवादी घटना के बाद जिस प्रकार से सेना का राजनीतिकरण करने का प्रयास भाजपा के नेताओ और समर्थको द्वारा किया जा रहा है निंदनीय है,. असम्य है। चरण वंदना के चलते कभी विजय शाह द्वारा बहन कर्नल सोफ़िय कुरैशी को आतंकवादियों की बहन करार दिया जाता है तो कभी उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भारतीय सेना को मोदीजी के चरणों में नतमस्तक करने का भाषण देकर भारतीय सेना का अपमाण कर मनोबल तोड़ने का कार्य किया जाता है जो की देशद्रोह के अंतर्गत आता है और फिर भी चरण वंदना के चलते दोनों ही नेताओ पर तानाशाह द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया जाता है जो की स्वतः प्रमाणित करता है की जो चरण चाटुकारिता करेंगा वो बचा रहेगा चाहे वो कितना ही सेना का अपमान कर जबकि भाजपा को तुरंत इन दोनों मंत्रियो को बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा लगाकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचााना चाहिए। जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के नेताओ द्वारा भारतीय सेना के पराक्रम एवं गौरव का अपमान किए जा रहा है वो सहन करने योग्य नहीं है और कोई भी देशभक्त इस प्रकार के बयानों को सहन कर सकता है। ,
अग्रवाल ने कहा की सीजफायर के बाद जिस प्रकार से अमेरिका ने बिच में आकर घोषण कर हमारी सम्प्रभुता के साथ खिलवाड़ किया है उससे जो छवि मोदीजी की ख़राब हुई है उसे सुधरने के लिए भाजपा के नेताओ द्वारा चरण चाटुकारिता कर इस प्रकार के अपमानजनक बयान देकर मोदी जी को महिमंडित करने का प्रयास किया जा रहा है और उनकी चरण चाटुकारिता कर तानाशाही के चलते उच्च पद प्राप्त करने की लालसा से इस प्रकर के भड़काऊ बयान दिए जा रहे है और देश की सेना के पराक्रम गौरव मनोबल को तोड़कर तार तार किया जा रहा है जिसकी आम आदमी पार्टी समस्त देशवासियो के साथ मिलकर गौर निंदा करती है और तुरंत ऐसे मंत्रियो को बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करटी है।