BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2026, 7:35 pm
KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिला उपचार, परामर्श एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आयुष विभाग के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय कुंडला द्वारा बुधवार को ग्राम कुंडला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 56 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।

शिविर में वातव्याधि, संधिवात, त्वचा रोग, ज्वर, श्वास एवं कास, प्रतिश्याय, उदर रोग, अतिसार, शिरशूल, स्त्री रोग, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त एवं अजीर्ण सहित विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, संतुलित दिनचर्या, तनाव प्रबंधन, नशामुक्ति तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आयुर्वेद आधारित जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

शिविर में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. बबीता जमरा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सोनिया मालवीय एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वंदना शर्मा ने सेवाएं प्रदान कीं। ग्रामीणों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण का लाभ लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE