BREAKING NEWS
KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2025, 7:46 pm
KHABAR : आज इंदिरा नगर तलैया पर चलेगा जलगंगा संवर्धन अभियान, नपा ने अब तक 11 स्थानों पर की कुएं-बावड़ी की सफाई, जन-जन तक पहुंचाया स्वच्छता का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं जलकल सभापति छाया जायसवाल के नेतृत्व व मुख्य नगरपालिका अधिकारी जमनालाल पाटीदार के निर्देशन  में जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के तहत नीमच शहर में 30 मार्च से कुए बावड़ी ताल तलैया की सफाई का कार्यक्रम निरंतर जारी है। अभियान के अंतर्गत आज प्रातः 8रू00 बजे से दीनदयाल वाटिका के पास स्थित इंदिरा नगर तलैया पर विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपा अध्यक्ष स्वाति-गौरव चोपड़ा, जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं समस्त सभापतिगण व पार्षदगणो की उपस्थिति में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाकर तलैया की साफ सफाई की जावेगी।
उपरोक्त जानकारी देते  कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि 30 मार्च 2025 से प्रारंभ हुए अभियान के तहत अब तक नीमच शहर में 11 कुए-बावडियों की सफाई की जा चुकी है एवं अभियान के तहत 26 जून तक लगभग 35 और स्थानो पर जलस्रोतों की सफाई का अभियान चलाया जाकर उनका उन्नयन किया जाएगा। कार्यालय अधीक्षक शर्मा ने समस्त जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं नपा स्टॉफ से कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE