मंदसौर। शिक्षको की समस्या के निवारण के लिए शिविर 19 मई से 24 मई 2025 तक लगाए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिविर में क्रमोन्नति, समय मान वेतनमान, सेवा अभिलेखों का अध्यतीकरण, पेंशन प्रकरण आदि के प्रकरण लिए जाएंगे ।
जो प्रकरण संकुल या विकासखंड स्तर का नहीं है वह प्रकरण जिले पर 25 मई को आयेगा। जिले पर जो निराकरण नहीं हो पाया वह संभाग या राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।
विभाग में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षक संवर्ग के शासकीय सेवकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण की दृष्टि से ग्रीष्मावकाश में लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु विकासखण्ड स्तरीय ष् शिक्षक
समस्या निवारण शिविर ष् आयोजित किया जाएगा। विकासखण्ड स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर ष् में विकासखण्ड स्तर पर ही शिक्षकों की शिकायतों का निवारण किया जाएगा। शिक्षक समस्या निवारण शिविर ष् में विकासखण्ड के समस्त संकुल प्राचार्य एवं उनका लेखापाल अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
क्रमोन्नति वेतनमान / समयमान वेतनमान,वेतन वृद्धि सम्बन्धी, सेवा अभिलेख का अद्यतनीकरण। आगामी 03 वर्षों में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के वेतन निर्धारण का कोष एवं लेखा द्वारा परीक्षण उपरान्त वसूली योग्य प्रकरणों में सेवा से पूर्व वसूली का निर्धारण। पेंशनरी व अन्य लंबित स्वत्वों का निराकरण। अन्य लंबित अभ्यावेदनों का निराकण किया जाएगा। शिविर के प्रभारी सम्बन्धित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रहेंगे तथा विकासखण्ड कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहेगा।