सेगांव। 16 मई राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाया गया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ कुलदीप गोयल के मार्गदर्शन में गांव-गांव को डेंगू मुक्त करने की शपथ ली ओर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डॉ गोयल ने डेंगू के लक्षण, उपचार एवं बचाव के उपाय बताए गए। प्रभारी मलेरिया इंस्पेक्टर पारस पाटीदार ने बताया कि सभी सीएचओ, एएनएम, एमपीब्लू अपने क्षेत्र में जनजागरुकता हेतु प्रचार प्रसार करे जनसमुदाय को बताए कि आगामी दिनों में बारिश का मौसम आने वाला है। जिसमें मच्छर आसानी से पनपते है और मच्छर जनित बीमारों का खतरा बढ़ता है। जिसमें मुख्य रूप से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव हेतु हमें घरों के आस पास साफ सफाई रखना चाहिए एवं बारिश इत्यादि के पानी की उचित निकासी हेतु प्रबंध करना, पानी की निकासी संभव नहीं हो तो रुके पानी में जला हुआ ऑयल डाले, अनुपयोगी कंटेनरों को छत ओर आंगन से हटा दे, गमलों में बारिश का पानी भरा नहीं रहने दे, शाम के समय घर के खिड़की, दरवाजे बंद रखे या मच्छर जाली वाले दरवाजे का उपयोग करें, फुल साइज के कपड़े पहने एवं सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अनिवार्य रूप से करे किसी भी प्रकार का बुखार होने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर खून की जांच कराए।