छतरपुर। जिला के गढ़ीमलहरा थाना अंतर्गत ऊजरा में फोरलेन मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए सभी किसानों ने एकजुट होकर सागर कानपुर हाइवे ऊजरा में किसानों ने चक्का जाम किया। जैसे ही जानकारी लगी तो तहसीलदार अनिल तलैया एवं नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया।
अगर मुआवजा राशि सोमवार तक छतरपुर कलेक्टर से कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया या मुआवजा राशि में बढ़ोतरी नहीं हुई तो मंगलवार को फिर से ऊजरा में हाइवे जाम किया जाएगा।