नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल एसडीओपी मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी के नेतृत्व में शुक्रवार को मनासा थाना पुलिस ने मुखबिरी की सूचना पर टीम सहित ग्राम हाड़ी पिपलिया के समीप नदी नालो में अलग-अलग जगहो पर कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस टीम को भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने की सामग्री जप्त की।
वहीं मिली जानकारी अनुसार दबिश के दौरान करीब 1200 लीटर कच्ची शराब बनाने का महुआ लहान और करीब 30 लीटर कच्ची शराब जप्त की। वहीं मौके पर कच्ची शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए। लगातार मनासा थाना पुलिस टीम कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है।