चित्तौड़गढ़। शहर के मध्य स्थित पद्मिनी पार्क में तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर प्रारम्भ हुआ। संयोजक भोलाराम प्रजापत ने बताया शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया। विधायक आक्या ने कहा कि योग से ही जनमानस निरोग रह सकता है। विधायक आक्या ने प्रशिक्षण दे रहे योग गुरु सुरेश शर्मा का माल्यार्पण द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। योग शिविर में कई महिला, पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। शिविर में पहले दिन डायबिटीज पर सर्वाइकल के रोगों के बारे में बताया गया। समापन पर ज्यूस वितरित किया गया। योग गुरु सुरेश शर्मा ने योग करो, निरोग रहो का संदेश देते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले प्रोटोकॉल के तहत किए जाने वाले आसनों का इस शिविर में पूर्ण अभ्यास करने पर बल दिया।
शिविर में पूर्व उपसभापति भारत जागेटिया, अनिल ईनाणी, शैलेंद्र झवर, ओम खटोड़, सुरेश न्याति, गोपाल, जाजू, रमेश बोरीवाल, तुलसीराम वैष्णव, शिव वैष्णव, धर्मेंद्र चावला, जगदीश मंडोर, नानालाल मेनारिया, रवि मेनारिया, गणेश प्रजापत, अनिल सुराणा, नरेश दशोरा, राजेश शर्मा, सत्यनारायण माली, दीपक वर्मा, पंकज सेन, विनोद सखवाया, कन्हैयालाल सोनी, जानकीलाल सोनी, रमेश तम्बोली, मुकेश तम्बोली, महावीर भड़कत्या, सुनिल आगाल, पवन छीपा, मोहित माली, सुधाकुमारी, सीता खटीक, सावित्री पटवा, पुष्पा मुंदड़ा, लाली बाई, कृष्णा वैष्णव उपस्थित थे। संयोजक भोलाराम प्रजापत ने अधिकाधिक योग साधकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।