BREAKING NEWS
KHABAR : समान नागरिक संहिता विधेयक पर मुस्लिम.. <<     धार: सरदारपुर के हातोद AKVN इंडस्ट्रियल एरिया.. <<     BIG NEWS : गरोठ के ढाकनी गांव में भयानक हादसा, चाय.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद में तस्करों की चाल.. <<     KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2025, 1:55 pm
BIG NEWS : मिलावट के खिलाफ कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, वेयर हाउस के अंदर चल रहा था गेहूं में मिलावट का खेल, मिट्टी, पत्थर और कंकड़ की सैकड़ों बोरियां बरामद, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने मिलावट खोरी के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। उनके निर्देश पर मां रेवा वेयरहाउस के संचालक नितेश पटेल के खिलाफ मिलावट खोरी और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना के निर्देश पर मौके पर पहुंची जांच टीम ने मझौली स्थित मां रेवा वेयरहाउस पर जब सर्च अभियान चलाया तो मौके से कई सारी अनियमिताएं मिली, जांच टीम ने मौके से भारी मात्रा में मिलावट वाला गेहूं बरामद तो किया ही वहीं अवैध रूप से रखे गए डेढ़ हजार से ज्यादा सरकारी बरदाने भी बरामद किए। यही नहीं जांच टीम ने मौके से 270 बोरियों में भर के रखे गए कंकड़, मिट्टी और पत्थर भी बरामद किया।


टीम ने वेयरहाउस में मिट्टी, पत्थर कंकड़ से लोड एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया। इस चार पहिया वाहन में ढाई सौ बोरियों में मिट्टी, पत्थर और कंकर भरा हुआ था। मौके पर 100 क्विंटल से ज्यादा गेहूं का भंडार भी पाया गया तो 185 बोरी में मिलावटी गेहूं भी रखा हुआ था जिसमें 75 परसेंट से ज्यादा कचरा पाया गया। पूछताछ में पता चला है की मिट्टी पत्थर, कंकड़ कटनी से लाया जाता था। इस पूरे मामले में एक समिति की भी सहभागिता सामने आई है।


पता चला है कि वेयरहाउस का संचालक नितेश पटेल के खिलाफ इसके पहले भी मिलावट खोरी और गोलमाल करने को लेकर थ्प्त् दर्ज हो चुकी है। नितेश पटेल आदतन अपराधी बताया जा रहा है। अमानक गेहूं, मिलावट खोरी के खिलाफ कलेक्टर जबलपुर ने एक सघन चेकिंग अभियान चलाया है इसी अभियान के दौरान जांच टीम जब मझौली स्थित मां रेवा वेयर हाउस में पहुंची तो वहां पर नजारा देखकर हर कोई चौकन्ना रह गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE