BREAKING NEWS
KHABAR : समान नागरिक संहिता विधेयक पर मुस्लिम.. <<     धार: सरदारपुर के हातोद AKVN इंडस्ट्रियल एरिया.. <<     BIG NEWS : गरोठ के ढाकनी गांव में भयानक हादसा, चाय.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद में तस्करों की चाल.. <<     KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2025, 3:24 pm
KHABAR : भावभीनी विदाई बैंड बाजे की धुन पर नाचते लोग, शानो शौकत से जाती ये बारात और घोड़ी पर विराजमान खाकी वर्दी पहने दूल्हा, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। बेदर्द खाकी, ज़ालिम पुलिस, पुलिस की गुंडागर्दी, पुलिस का नाम आते ही जेहन में कुछ इसी तरह के सवाल उठते हैं, लेकिन शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के गुलाना पुलिस चौकी से पुलिस आफीसर, जिन्होंने इसके मायने ही बदल दिए हैं। हम बात कर रहे हैं गुलाना पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुशवाह। जो बखूबी अपने नाम की तरह ही अपनी ड्यूटी के दौरान दायित्वों का निर्वहन करते हैं। कुशवाह जिले के पुलिस विभाग के ऐसे पुलिस कर्मी है, जो मित्र पुलिस के टैग को ज़िंदा किये हुए हैं। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए पीड़ितों से मित्रवत पेश आकर समस्याओं का निराकरण करने वाले थानेदार के स्थानांतरण के बाद आज उनकी विदाई पर स्थानीय लोग रो पड़े। इस मौके पर लोगों ने उन्हें ऐतिहासिक विदाई देकर नजीर पेश की। लोगों ने उन्हें दूल्हा बना घोड़ी पर बैठाकर बैंड बाजे के साथ मुरैना थाने के लिए विदा किया। बैंड बाजे के साथ दी गई भावभीनी विदाई बैंड बाजे की धुन पर नाचते लोग, शानो शौकत से जाती ये बारात और घोड़ी पर विराजमान खाकी वर्दी पहने दूल्हा। ये नज़ारा है सलसलाई थाना क्षेत्र के, गुलाना में पदस्थ थानेदार नरेंद्र कुशवाह का ट्रांसफर मुरैना थाना हो गया है। लिहाज़ा लोगों ने अपने चहेते अधिकारी की बिदाई एकदम नए अंदाज में की।  सब इंस्पेक्टर को दूल्हा बनाकर घोड़ी पर बैठाया गया और शानदार बैंड मंगाया गया। क्षेत्र की जनता बाराती बनी और पूरे क्षेत्र में बारात घुमाई गयी। फूलों की वर्षा के साथ बैंड बाजे की धुन पर लोग डांस करते हैं। जाहिर है कि सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुशवाह की तरह अगर हर पुलिसकर्मी कार्यशैली को अंजाम दे तो इस तरह की अनोखी बारात आये दिन देखने को मिलेंगी। सच है कि लोगो के दिलो में अपने चहेते थानेदार के ट्रांसफर होने का दुख है लेकिन खुशी इस बात की है कि लगभग 1 साल  क्षेत्र के लोगो के साथ इंसाफ किया। किसी के साथ अन्याय नही होने दिया। आपको बता दें कि चौकी प्रभारी ने अपने कार्यकाल के दौरान बच्चों की स्कूल सामग्री दिलवाई यहां तक कि  समय समय पर निशुल्क पुस्तकें, कपड़े और जरूरतमंद सामान उपलब्ध कराते थे। वही चौकी परिसर में कई पेड़ पौधे लगवाए और उनकी देखभाल के लिए खुद ने जिम्मेदारी लेकर रोजाना पानी दिया और उन पेड़ों को बड़ा किया  वही जब बैंड बाजे  के साथ घोडी पर बैठकर निकले थानेदार तो लोगों ने कहा की क्या सच में ऐसे भी पुलिस वाले होते हैं जो सच्चे देशभक्ति जन सेवा की भावना रखते हैं। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE