BREAKING NEWS
KHABAR : समान नागरिक संहिता विधेयक पर मुस्लिम.. <<     धार: सरदारपुर के हातोद AKVN इंडस्ट्रियल एरिया.. <<     BIG NEWS : गरोठ के ढाकनी गांव में भयानक हादसा, चाय.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद में तस्करों की चाल.. <<     KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2025, 3:26 pm
KHABAR : सांसद राहुल पर मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमलाः मची अफरा-तफरी, सभी को मौके से भागना पड़ा, पढे़ खबर

Share On:-

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह में सांसद राहुल सिंह और अन्य बड़े नेताओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। सांसद राहुल सिंह के साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल समेत कई लोग मौजूद रहे। मधुमक्खियों के अचानक हमले से कई लोग घायल हो गए।


दरअसल दमोह में सीता नगर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद राहुल सिंह और अन्य नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सुबह 11 बजे डैम के पास मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। सांसद समेत सभी लोगों को बचाव के लिए वहां से भागना पड़ा। हमले में सभी को एक-दो डंक लगे, लेकिन कोई गंभीर स्थिति नहीं बनी।


सिचाई परियोजना से 100 गांवों को लाभ मिलेगा
बता दें कि 600 करोड़ रुपए की लागत से सीता नगर सिंचाई और जल आपूर्ति परियोजना बन रही है। इस योजना से आसपास के लगभग 100 गांवों को लाभ मिलेगा। इससे पीने का पानी और खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। किसान साल में तीन फसलें उगा सकेंगे। इससे क्षेत्र में कृषि का विकास होगा। सांसद ने कहा कि वे काम की प्रगति देखने फिर आएंगे। कमियों को दूर किया जाएगा। मधुमक्खियों के हमले के बारे में उन्होंने कहा कि सभी नौजवान और ऊर्जावान हैं, इसलिए कोई नुकसान नहीं हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE