BREAKING NEWS
KHABAR : समान नागरिक संहिता विधेयक पर मुस्लिम.. <<     धार: सरदारपुर के हातोद AKVN इंडस्ट्रियल एरिया.. <<     BIG NEWS : गरोठ के ढाकनी गांव में भयानक हादसा, चाय.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद में तस्करों की चाल.. <<     KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2025, 3:40 pm
KHABAR : शिवपुरी जिला पंचायत सीईओ अपने बैच में नम्बर वन, डीओपीटी ने 2020 बैच के आईएएस की प्रोबेशन के बाद फाइनल रैंकिंग की जारी, पढे़ खबर

Share On:-

शिवपुरी। एमपी कैडर के नौ अधिकारियों की फिक्सेशन ऑफ इंटर एसई सीनियरिटी ऑफ प्रोबेशनर्स आईएएस 2020 की फाइनल रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस रैंकिंग में शिवपुरी के जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन का नाम सबसे ऊपर है। जैन ने अपने बैच के 181 आईएएस अफसरों में फाइनल रैंकिंग में 40वां और एमपी में पहला स्थान पाया है। इस बैच के अधिकांश आईएएस अफसर वर्तमान में सीईओ जिला पंचायत के पद पर पदस्थ हैं।


वर्ष 2020 बैच के अफसरों की परिवीक्षाधीन अवधि के दौरान जिलों में ट्रेनिंग के साथ लिखित और एसेसमेंट वैल्यूएशन कराने की कार्यवाही की गई है। इसमें से 181 चयनित आईएएस अफसरों में एमपी कैडर के हिमांशु जैन को सारे आफिसर्स के बीच 40वीं रैंक मिली है। एमपी कैडर के अफसरों में हिमांशु टॉप पर हैं। आठ चयनित अफसरों में विवेक केवी की एमपी कैडर में आठवीं और ओवर ऑल 155वीं रैंक बनी है।


फिक्सेशन ऑफ इंटर एसई सीनियरिटी ऑफ प्रोबेशनर्स आईएएस 2020 की फाइनल रैंकिंग में इसकी जानकारी कार्मिक और लोक जन शिकायत मंत्रालय की रिपोर्ट में दी गई है। यह रिपोर्ट मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ सभी अन्य राज्यों को भी भेजी गई है। इसके आधार पर अब एमपी कैडर में इन अधिकारियों की सीनियरिटी तय की जाएगी।


अभी 2020 बैच के आईएएस की एमपी कैडर में यह है सीनियरिटी
एमपी कैडर के अफसरों की 2020 बैच के अफसरों की सूची में अभी जो सीनियरिटी क्रम है उसमें सबसे पहले हिमांशु जैन और सबसे अंत में सर्जना यादव का नाम है। सीईओ जिला पंचायत शिवपुरी हिमांशु जैन के बाद सीईओ जिला पंचायत बालाघाट अभिषेक सराफ, सीईओ जिला पंचायत डिंडोरी अनिल कुमार राठौर, सीईओ जिला पंचायत सीधी अंशुमान राज, सीईओ जिला पंचायत अलीराजपुर प्रखर सिंह, सीईओ जिला पंचायत सागर विवेक केवी तथा सीईओ जिला पंचायत छिंदवाड़ा अग्रिम कुमार का नाम है। बताया जाता है कि सर्जना यादव ने एमपी कैडर के हिमांशु जैन के साथ विवाह किया है और वे एजीएमयूटी कैडर की अधिकारी रही हैं। अब एमपी कैडर में उनकी पदस्थापना है और 2020 के सीधी भर्ती कैडर के अफसरों में उनका नाम सबसे नीचे है।


एमपी को मिलेगी एक और आईएएस
एमपी को एक और आईएएस जल्द मिलेंगी। कर्नाटक कैडर की 2023 बैच की आईएएस अधिकारी दृष्टि जायसवाल को केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय ने एमपी कैडर अलॉट किया है। यह कैडर परिवर्तन दृष्टि जायसवाल का विवाह एमपी कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी मनस्वी शर्मा के साथ होने के चलते हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE