छतरपुर। ई रिक्शा चालक की ईमानदारी का एक अनोखा मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना अंतर्गत छतरपुर रेलवे स्टेशन से ई रिक्शा चालक वीरेन्द्र यादव रात्रि में सवारियां लेकर मऊसहानियां गया हुआ था ई रिक्शा चालक यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान मऊसहानियां छोड़ने के उपरांत वापस अपने घर पहुंचा तो उसने देखा कि ई रिक्शा में यात्री का बैंग छूट गया है वह तत्काल ही थाना सिविल लाइन पहुंचा और बैंग सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द करते हुए पूरी घटना बताई सिविल लाइन पुलिस और रिक्शा चालक की ईमानदारी से यात्री शंकर लाल विश्वकर्मा को उसका खोया हुआ बैग वापस लौटाया गया बैग पाकर यात्री प्रसन्न नजर आया यात्री ने ई रिक्शा चालक और सिविल लाइन पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज भी ईमानदार लोग मौजूद हैं बैंग में यात्री के जरुरी कागजात और कपड़े थे वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी ने भी ई रिक्शा चालक की ईमानदारी पर उसे शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की ई रिक्शा चालक की ईमानदार की उपस्थिति समस्त स्टाफ ने सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।