मनासा। थाना क्षेत्र के ग्राम आंतरी माताजी में गुरुवार देर शाम 6 बजे करीब एक भीषण सड़क हादसा हुआ।ग्राम आंतरी माताजी से कुछ ही किलोमीटर दूर कैलाश मानसरोवर डेम के पास सड़क पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई इसके बाद कार हवा में उछली और 3 बार पलटी हादसा इतना भीषण था कि कार में बैठे पिता पुत्र भी कार के साथ ही कैलाश मानसरोवर डेम में 25 फीट करीब नीचे जमीन पर गिरे।हालांकि घटना में पिता और पुत्र दोनों सुरक्षित बच गए कार के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और कार को ट्रेक्टर की मदद से डैम से बाहर निकाला। घटना में दुर्गाशंकर पिता भेरूलाल उम्र करीब 30 वर्ष एवं इनका पुत्र उम्मीद खटीक उम्र करीब 11 वर्ष निवासी आंत्रिमाता सवार थे दोनों सुरक्षित बाहर निकल गए घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।