चित्तौडग़ढ़। आगामी 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 के सफल आयोजन हेतु उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग, राजस्थान चितौडगढ के तत्वावधान में गुरुवार को प्रातः 11.00 बजे जिला/ब्लॉक/ग्राम पंचायत स्तर के समस्त चिकित्सा प्रभारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस की गई।
इसमें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 हेतु 20 मई 2025 से 20 जून 2025 तक 30 दिवसीय काउन्ट-डाउन योगाभ्यास कार्यक्रम जिला/ब्लॉक/ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित करने साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंन्दिर(आयुष) सेन्टर पर कार्यरत योग प्रशिक्षक (महिला एंव पुरूष) को प्रतिदिन योगाभ्यास हेतु निर्देश प्रदान किये गये, जिले में संचालित समस्त सामाजिक संगठनो,/संस्थाओं के प्रतिभागियो को सम्मिलित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपनिदेशक एवं जिला नोड़ल अधिकारी डॉ. तरूण कुमार प्रमाणिक, सहायक निदेशक डॉ.लवकुश पाराशर, ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉं.विनोद गन्धर्व के साथ ही विभाग के समस्त ब्लॉंक नोडल अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, सी.एच.ओ. आयुष्मान आरोग्य मंन्दिर(आयुष),योग प्रशिक्षक(महिला एंव पुरूष) एवं आदि उपस्थित रहें।