BREAKING NEWS
KHABAR : समान नागरिक संहिता विधेयक पर मुस्लिम.. <<     धार: सरदारपुर के हातोद AKVN इंडस्ट्रियल एरिया.. <<     BIG NEWS : गरोठ के ढाकनी गांव में भयानक हादसा, चाय.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद में तस्करों की चाल.. <<     KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 10:11 am
KHABAR : एक्शन मूड में अशोकनगर कलेक्टर नईसराय औचक निरीक्षण के दौरान कई अधिकारियों कर्मचारियों को थमाये नोटिस, पढे़ खबर 

Share On:-

अशोकनगर। कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरुवार सुबह नईसराय क्षेत्र का दौरा किया। कलेक्टर आदित्य सिंह ने सबसे पहले सुबह 9 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, जहां कुछ डॉक्टर अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने अनुपस्थित डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान तीन आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। कलेक्टर ने तुरंत महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ और तहसीलदार को फोन कर जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। केंद्रों के भवनों को बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से उपयुक्त नहीं पाया गया। कलेक्टर ने इनमें आवश्यक बदलाव के निर्देश दिए। साथ ही कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों को दूसरे जगह पर लगाने को भी कहा है।


तहसील कार्यालय में अभिलेख दुरुस्ती, नामांकन, बंटवारा और सीमांकन की स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं इसके बाद कालाबाग गांव में कलेक्टर नेप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, स्कूल और राशन दुकान का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान महीने में केवल तीन दिन खुलती है। कलेक्टर ने राशन दुकान संचालक को नियमित रूप से दुकान खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसी सड़क निर्माण की मांग पर पंचायत को काम करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना और नल जल योजना की प्रगति की भी जानकारी ली। 


तो वही आपको बता दे अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को एक्शन मूड में देखते हुए जिले भर के अधिकारी एवं कर्मचारियों में खलबली मची हुई है की पता नहीं कलेक्टर साहब कब किस क्षेत्र में दौरे पर निकल आएंगे वह भी सुबह-सुबह। वहीं दूसरी ओर जिलेवासी सोशल मीडिया पर कलेक्टर साहब के कार्य की सराहना कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE