BREAKING NEWS
KHABAR : समान नागरिक संहिता विधेयक पर मुस्लिम.. <<     धार: सरदारपुर के हातोद AKVN इंडस्ट्रियल एरिया.. <<     BIG NEWS : गरोठ के ढाकनी गांव में भयानक हादसा, चाय.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद में तस्करों की चाल.. <<     KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 10:19 am
KHABAR : अतिक्रमण कार्रवाई का भारी विरोध, पुलिस बल की मौजूदगी में विकास प्राधिकरण के तीन मकानों पर चला बुलडोजर, 33 और मकानों को नोटिस जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। शहर के महाकाल मार्ग स्थित बेगम बाग क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जिला प्रशासन, नगर निगम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। नगर निगम की टीम विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले तीन मकानों को जमींदोज करने पहुंची, जिसके विरोध में सैकड़ों स्थानीय रहवासी सड़कों पर उतर आए।स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।


प्रशासन का कहना है कि जिन मकानों को गिराया गया है, वे विकास प्राधिकरण की संपत्ति हैं, जिनकी लीज कई वर्षों से नहीं भरी गई थी। इसके बावजूद रहवासी कब्जा जमाए बैठे थे।


33 और मकानों को भेजा गया नोटिस
प्रशासन ने बताया कि बेगम बाग क्षेत्र में ऐसे कुल 33 मकान चिन्हित किए गए हैं, जिनकी लीज अपडेट नहीं की गई है। इन सभी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं, और यदि निर्धारित समय पर लीज नहीं भरी जाती, तो उनके खिलाफ भी तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE