BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 6:18 pm
BIG NEWS : नीमच सिटी थाना पुलिस और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जब आरजे पासिंग अल्टो कार से रवाना हुआ मालखेड़ा का जीवन तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही घेराबंदी कर ली तलाशी, भारी मात्रा में ले जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच सिटी पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक युवक को 44 किलो 670 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब आरोपी युवक अल्टो कार से डोडाचूरा लेकर जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस ने मनासा रोड स्थित पुलिस सहायता केंद्र के सामने चेकिंग के दौरान कार क्रमांक आरजे 19 सीई 5542 को रोका और तलाशी के दौरान कार में भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जीवन पिता किशनलाल बंजारा, उम्र 23 वर्ष, निवासी मालखेड़ा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद डोडाचूरा की कुल मात्रा 44 किलो 670 ग्राम है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 89,000 बताई जा रही है। साथ ही कार की कीमत 1,50,000 आंकी गई है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी इस मादक पदार्थ को कहां से लेकर आया था और कहां ले जा रहा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE