BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के जंगलों में धधक रही थीं कच्ची.. <<     KHABAR : सीएम की घोषणा के बाद भी कर्मचारियों की जेब.. <<     खातेगांव TI हत्याकांड के फरार आरोपी का शॉर्ट.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी ने किया श्री हरि फटाका हाउस.. <<     BIG NEWS : होसबाले बोले- हमें राम मंदिर बनाकर.. <<     KHABAR : दिवाली पर फूलों से महकेगा रायसेन का बाजार,.. <<     KHABAR : निर्मला सप्रे दलबदल केस, विधानसभा.. <<     KHABAR : भजनों की गूंज और हनुमान भक्ति में डूबे.. <<     KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2025, 6:48 pm
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर असनावर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3 करोड़ रुपए मूल्य की स्मैक बरामद, कार जप्त, 4 महिलाएं, 2 पुरुष सहित 6 तस्कर गिरफ्तार, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

झालावाड़। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया ने खुलासा करते हुवे बताया कि संगठित अपराध एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अवैध मादक पदार्थ की के खरीद फरोख्त एवं परिवहन, निर्माण, खपत के संगठित अपराध से संबंधित, अवैध कार्यों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध जिला स्पेशल टीम व जिले के समस्त थाना अधिकारियों को थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया हुआ है, अभियान के तहत बाबूलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल झालावाड़ के निर्देशन में असनावर थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 574 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ 15 लाख रुपए है, के साथ दो पुरुष आरोपियों व चार महिला आरोपी को मय अवैध मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त कर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त अवैध मादक पदार्थ हेमंत तंवर निवासी दुर्जनपुर हाल घाटोली से लेकर आना बताया, जिसको रामनगर जयपुर निवासी राजू उर्फ राजेश को जाकर देना बताया, झालावाड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेमंत तंवर को अपने घर से वह राजू उर्फ  राजेश को जयपुर से डिटेन करने में सफलता मिली हे ।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस उप अधीक्षक बृजेश कुमार इकलेरा के सुपरविजन  मोहन चंद उप निरीक्षक थाना असनावर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर दिनांक 19 अगस्त की रात्रि दौरा ने नाकाबंदी के एक इको कार क्रमांक आर जे 17 सी बी 8734 आती दिखी, उसको रोक कर देखा तो 2 पुरुष, गोरधन व फूल चंद और 4 महिलाएं ,अंजना बाई, ममता बाई, गीता बाई,केला बाई बैठी थी महिला की गोद में बच्चा भी था, कार की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर नियम अनुसार कर की तलाशी ली गई तो 1किलो 574 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक मिली जिसे जप्त किया, प्रारंभिक पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के साथ रहने पर पुलिस चेक नहीं करती और किसी को शक भी नहीं होता है, आरोपियों द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ खरीद कर उसकी खपत कहां-कहां की जानी थी, और अवैध मादक पदार्थ तस्करी  के नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं जिसकी गहनता से पूछताछ जारी हे। गिरफ्तार अपराधियों में गोरधन उर्फ चंपालाल तंवर 27 वर्ष, फूलचंद पुत्र भेरूलाल भील 35 वर्ष, अंजना बाई पत्नी बनवारी लाल भील 40 वर्ष, केला बाई पत्नी सुजान सिंह भील 40 वर्ष, ममता पत्नी बाबूलाल भील 28 वर्ष, गीता बाई पत्नी सोहन लाल, 35 वर्ष। सभी निवासी घाटोली जिला झालावाड़ डिटेन आरोपी - हेमंत तंवर पुत्र प्रभुलाल तंवर  निवासी,दुर्जन पूरा हाल घाटोली , राजू उर्फ राजेश पुत्र लालाराम 45 निवासी रामनगर जयपुर।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE