BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2025, 1:42 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की बस्सी थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही आरोपियों ने लगाया मोटरसाइकिल में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब पूछताछ के बाद ली अधिकारियों ने तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहे थे माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की बस्सी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 30 किलो 196 ग्राम अफीम डोडाचुरा जब्त कर दोंनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिह एवं वृताधिकारी ग्रामीण चितौडगढ शिव प्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण में मंगलवार को एसएचओ बस्सी मनीष वैष्णव पू.नि. व जाप्ता हैड कानि. कन्हैयालाल, कानि. विजेश, शोभाग मल, राजपाल व मटूल द्वारा गाव कंचनपुरा सरहद वस्सी पहूच नाकावन्दी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साईकिल हिरो एच एफ डिलक्स पर सवार दो व्यक्तियों को संदिग्ध होने पर रुकवाकर चेक किया मोटर साईकिल पर तिरपाल में लपेटे हुए 02 प्लास्टिक के कट्टे जिसके अन्दर अफीम डोडा चुरा की 20 प्लास्टिक की थेलिया जिनका कुल वजन 30 किलो 196 ग्राम हुआ। उक्त अवैध डोडाचूरा व बाईक को जब्त कर आरोपी 30 वर्षीय चुन्नीलाल पुत्र उदा लाल भील निवासी गोपालपुरा थाना विजयपुर जिला चित्तौडगढ व 60 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र दोलत हरिजन निवासी बस स्टेण्ड के गिरफतार किया गया। बस्सी थाने पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE