BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2025, 5:56 pm
KHABAR : कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर विवाद, कांग्रेस नेताओं ने मुंडवाया सिर, कहा-सौरभ शर्मा ने जलाए थे राजीव गांधी के पुतले, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। कांग्रेस में नए नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा की नियुक्ति का विरोध शुरू हो गया है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपना सिर मुंडवाकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कांडा और प्रदेश प्रतिनिधि राजेंद्र चौधरी ने राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर अपना विरोध जताया। उनका आरोप है कि सौरभ शर्मा का डीएनए ही कांग्रेस विरोधी है और उन्होंने जनता दल में रहते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुतले जलाए थे।


विजय कांडा ने कहा, कांग्रेस पार्टी मेरे लिए मां के समान है। मैं यह नहीं भूल सकता कि सौरभ शर्मा ने राजीव गांधी के पुतले जलाए थे। यह शर्मनाक है कि राहुल गांधी के कार्यकाल में ऐसे व्यक्ति को नगर अध्यक्ष का पद दिया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए पीड़ादायक और अशोभनीय है।


सिफारिश से पद मिलने का आरोप लगाया
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सौरभ शर्मा को कुछ खास नेताओं की सिफारिश और चमचागिरी के चलते यह पद मिला है। पहले भी कांग्रेस विरोधी माने जाने वाले जगत बहादुर अन्नू महापौर बनने के बाद लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे। ऐसे ही लोगों के कारण जबलपुर में कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है।


कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि वे अपना खून निकालकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपेंगे और सौरभ शर्मा को नगर अध्यक्ष पद से हटाने की मांग करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE