BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2025, 8:02 pm
KHABAR : नीमच जिले के सिंगोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती, श्रद्धांजलि अर्पित कर किया आदर्शों को याद, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। भारत रत्न, संचार क्रांति के जनक देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की आज 80वी जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्थानीय गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर मनाई।
स्थानीय गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर शाम 4 बजे नगर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की तस्वीर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुलाल अर्पित कर जन्म जयंती मनाई।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने बताया कि स्व राजीव गांधी का जन्म आजादी से तीन साल पहले आज ही के दिन 20 अगस्त 1944 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। वे हमारे देश के युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने पंचायती राज व्यवस्था लागू करके गांव गांव को राजनीति से जोड़ने का काम किया, साथ ही संचार क्रांति के माध्यम से कम्प्यूटर युग की शुरुआत की। हमें भी उनके पद चिन्हों पर चलते हुए आधुनिक और विकसित भारत के निर्माण के लिए कांग्रेस को मजबूत करना है। आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी जी का अहम योगदान रहा है। उनकी दूरगामी सोच के कारण ही देश में संचार क्रांति का जन्म हुआ और इसीलिए हम राजीव गांधी जी को संचार क्रांति का जनक कहकर बुलाते हैं। हमे देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कांग्रेस को मजबूत करना होगा तभी हम कांग्रेस और उसकी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाकर देश की नीव मजबूत कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, अल्पसंख्यक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खान, कार्यालय मंत्री मेहबूब मेव, प्रताप सिंह, राजकुमार छिपा, रितेश सेठिया,  सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE