BREAKING NEWS
मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<     NEWS : बाल संरक्षण पर चित्तौड़गढ़ पुलिस का फोकस,.. <<     NEWS : प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने सेवा.. <<     NEWS : कॉलेज शिक्षा प्रयोगशाला सहायक संघ की नई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 3:32 pm
KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने ली जिला स्तरीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- जिले में सभी दुर्घटना संभावित स्थानों पर संकेतक लगवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल की उपस्थिति में बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एसपी अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण नितेश कुमार सुले, आर.टी.ओ. नन्दलाल गामड़, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिह धार्वे, किरण आंजना एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात थाना प्रभारी एवं संबंधित निर्माण विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर, दुर्घटना संभावित स्थलों पर लाईटिंग, साईनेज, स्पीड ब्रेकर, संकेतक, लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्य मार्गाे, हाईवें पर पहुचं मार्गाे पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर, रम्‍बल स्‍ट्रीक लगवाएं और उन पर संकेतक भी लगवाए।

कलेक्टर ने सीएमओ नीमच को निर्देश दिए, कि वे नीमच शहर के विभिन्न चौराहों पर ट्राफिक छतरी का निर्माण करवाए तथा शहर के प्रमुख मार्गाे पर रोड़ मार्किंग, साईनेज, पार्किंग के लिए रोड़ मार्किंग करवाएं। कलेक्‍टर ने आरटीओ को निर्देशित किया कि वे ट्रकों, लोडिंग वाहनों और बड़े वाहनों में अच्‍छी गुणवत्‍ता के पर्याप्‍त रिफ्लेक्‍टर लगवाने के लिए वाहन मालिकों को पाबंद कर, रिफ्लेक्‍टर लगवाएं। मंडी सचिव नीमच को नीमच मण्‍डी में आने वाले सभी ट्रेक्‍टर ट्रालियों पर अच्‍छी गुणवत्‍ता के रिफ्लेक्‍टर लगवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सभी सडक निर्माण विभागों को निर्देश दिए, कि वे मानसून के पूर्व ऐसी पुल, पुलियाएं, रपटें चिन्हित करें, कि जिन पर वर्षा का जल बहाव होता है, वहॉं यातायात प्रतिबंधित करने हेतु बेरियर एवं संकेतक 10 दिवस में लगाना सुनिश्चित करें।  साथ ही एसडीएम को निर्देश दिए, कि जल बहाव वाली पुल, पुलियाओं पर कोटवारोंको तैनात करें।

बैठक में सुबेदार धर्मेन्द्र सिह सहित महाप्रबंधक एमपीआरडीसी कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE