BREAKING NEWS
मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<     NEWS : बाल संरक्षण पर चित्तौड़गढ़ पुलिस का फोकस,.. <<     NEWS : प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने सेवा.. <<     NEWS : कॉलेज शिक्षा प्रयोगशाला सहायक संघ की नई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 4:30 pm
KHABAR : रेलवे का होगा कायाकल्प, दो नए प्लेटफार्म के साथ भव्य होगा रेलवे स्टेशन, सांसद ने अधिकारियों के साथ पहुंचकर देखी स्टेशन की व्यवस्थाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। पूरे देश में अहम स्थान रखने वाले पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय वाले जबलपुर रेलवे स्टेशन की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ने जा रही है। केंद्र सरकार की मदद से स्टेशन को नया स्वरूप देने के लिए बड़े पैमाने पर उन्नयन के काम किए जा रहे हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर के रेलवे स्टेशन में वर्तमान में 6 प्लेटफार्म है। लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इनमें इज़ाफा करने की योजना बनाई गई है। आने वाले दिनों में यहां दो नए प्लेटफार्म आकार लेंगे जिसके साथ अब जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़कर 8 हो जाएगी। 


जबलपुर के सांसद आशीष दुबे ने रेलवे के अधिकारियों के साथ स्टेशन पहुंचकर यहां चल रहे विकास कार्यों का जायज़ा लिया और अधिकारियों से चर्चा कर सभी कामों को समय सीमा में पूरा किए जाने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे जबलपुर के सांसद आशीष दुबे ने टिकट विंडो, रिजर्वेशन काउंटर, वेटिंग हॉल के अलावा मुसाफिरों के बैठने की व्यवस्थाओं को भी करीब से देखा। इस दौरान उन्होंने कैंटीन में भी दस्तक दी और यात्रियों के लिए यहां मिलने वाली खाद्य सामग्री की भी जांच की। उन्होंने कैंटीन संचालक से सवाल किया कि गर्मियों के मौसम में डिब्बा बंद खाद्य सामग्री को कितनी देर तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE