BREAKING NEWS
KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<     VIDEO NEWS: हरदा में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने मासूम.. <<     BIG VIDEO : भोपाल में 17 साल के किशोर की हत्या से.. <<     KHABAR : दयालपुरा की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण.. <<     REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 7:50 pm
BIG NEWS : पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में हुए फर्जीवाड़े को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, सॉल्वर ने असली परीक्षार्थियों की जगह दिया था एग्जाम, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में हुए फर्जीवाड़े को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि इस तरह के आपराधिक कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। 


सीएम ने कहा- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पुलिस आरक्षक भर्ती -2023 की प्रक्रिया में फर्जीवाड़े एवं अनियमितता की सूचना मिलने पर मेरे द्वारा सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस प्रकार के आपराधिक कृत्य, जिनमें योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होता है, मध्यप्रदेश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


बायोमेट्रिक डाटा और आधार हिस्ट्री की बारीकी से हो रही जांच
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आगे लिखा, “पुलिस मुख्यालय द्वारा स्वतरू संज्ञान लेते हुए सभी सफल अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक डाटा और आधार हिस्ट्री की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या इम्परसोनेशन पाए जाने पर अभ्यर्थियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।


आईजी लॉ एंड ऑर्डर अंशुमान सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक जीडी और रेडियो में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए साल 2023 में ऑनलाइन लिखित परीक्षा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल की ओर से आयोजित की गई थी। जिसमें 6,52,057 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। दूसरे  चरण के शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान नवंबर 2024 में परीक्षा केन्द्र मुरैना में 05 अभ्यर्थियों ने अपने जगह किसी दूसरे शख्स को परीक्षा में शामिल होने के लिए भेजा था। जिन्हें संदिग्ध पाते हुए परीक्षा में शामिल न कर उन पर एफआईआर कर कार्रवाई की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE