BREAKING NEWS
KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<     VIDEO NEWS: हरदा में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने मासूम.. <<     BIG VIDEO : भोपाल में 17 साल के किशोर की हत्या से.. <<     KHABAR : दयालपुरा की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण.. <<     REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2025, 10:25 am
BIG NEWS : रक्षा बंधन पर बढ़ेगी लाडली बहनों की राशि, डॉ. मोहन यादव ने किया ये बड़ा ऐलान, अब बहनों को मिलेगें इतने पैसे, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार की शाम को सिहोरा विधानसभा के ग्राम छपरा पहुंचे। जहां उन्होंने आईटीआई भवन और सांदीपनी स्कूल का उद्घाटन किया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि 2014 से नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही सुखा पड़ना बंद हो गया है। रक्षा बंधन में लाडली बहना की राशि बढ़ जाएगी। रक्षा बंधन में लाडली बहना की राशि 1500 हो सकती है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1400 करोड़ रुपये की लागत से गौमुख जलाशय बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल सरंक्षण की दिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान चला रही है। तीन माह चलने वाले इस अभियान में प्रदेश में 75 हजार खेत तालाब बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें ढाई महीने में 70 हजार खेत तालाब बन चुके हैं। हमने नदी से नदी जोड़कर खेतों तक पानी पहुंचाया है।


नदियों को जोड़ने वाली योजना पर कांग्रेस ने लगाए अड़ंगे
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने नदियों को जोड़ने वाली योजना पर 20 साल तक अड़ंगे लगाए। हमने किसानों को सम्पन्न करने के लिए किसान मेला लगाया। हमारे दो संदीपनी विद्यालय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के रूप में चयनित हुए। रतलाम और झाबुआ को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का दर्जा मिला। हमारे सरकारी स्कूल शिक्षा के नए आयाम बन रहे है। सरकारी स्कूलों के बच्चों ने जिस तरह से टॉपर में स्थान बनाया मन प्रसन्न हो गया।


शिक्षा के भव्य मंदिर बन रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरों और देवालय के साथ अब शिक्षा के भव्य मंदिर बन रहे है. शिक्षा के लिए हम किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे। युवाओं और महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर ले जाने वाली योजनाओं पर काम किया जा रहा है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हम विकास की योजनाओं पर काम कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE