BREAKING NEWS
KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<     VIDEO NEWS: हरदा में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने मासूम.. <<     BIG VIDEO : भोपाल में 17 साल के किशोर की हत्या से.. <<     KHABAR : दयालपुरा की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण.. <<     REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2025, 10:44 am
KHABAR : प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया के प्रभार के जिले भी ई-ऑफिस प्रणाली से जुडे, नस्तियों को प्रेषित करने के दिए निर्देश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। महिला-बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया ने मंत्रालयीन कार्य के साथ-साथ अब प्रभार के जिलों, मंदसौर व नीमच में भी अब ई-ऑफिस से कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।
मंत्री भूरिया ने  ई-ऑफिस प्रणाली को सुदृढ बनाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाते हुए इसे अपने प्रभार के जिलों मंदसौर व नीमच में भी ई-ऑफिस के माध्‍यम से नस्तियों को प्रेषित करने के निर्देश दिये है । इसके लिये प्रभारी मंत्री की अलग से आई.डी. भी बनायी गयी है । इस प्रकार मंदसौर और नीमच अब ऐसे जिले हो गये है जो प्रभारी मंत्री को ई-फाईल प्रेषित कर सकेंगे। भूरिया का मानना है कि इससे सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता, तत्परता और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लक्ष्यों को शीघ्र हासिल करने में मदद मिलेगी। 
महिला-बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार निरंतर अपनी सभी व्यवस्थाओं को ऑनलाईन कर रही है। डिजिटाइजेशन के माध्यम से सभी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने, विभागों का समन्वय बढ़ाने और जन कल्याण की गति तेज करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि यह सुशासन की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE