शाजापुर। आज दिनांक 11 जून 2025 को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड मोहन बड़ोदिया के ग्राम मदाना चीलोचा एवं पलसावट में कृषक चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया, ग्राम उप सरपंच गजराज सिंह सिसोदिया एवं अन्य ग्रामीण जनो की उपस्थिति में कृषक चौपाल का सफल क्रियान्वयन हुआ, जिसमें जिला अध्यक्ष द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण कृषकों को किया गया अध्यक्ष महादेव द्वारा बताया गया है कि किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में समझना होगा तथा धरती मां को बचाने के लिए हमें गोपालन और प्राकृतिक खेती की शुरुआत कम से कम एक बीघा शुरुआत करने का आह्वान किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर की वैज्ञानिक डॉ गायत्री वर्मा रावल द्वारा किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम की मुख्य उद्देश्य अंतर्गत प्राकृतिक खेती का महत्व , मृदा स्वास्थ्य कृषि में नवाचार अंतर्गत ड्रोन द्वारा उर्वरकों का विभिन्न फसलों पर छिड़काव तथा खरीफ फसलों के बारे में उन्नत किस्म तथा बीज उपचार के बारे में बताया गया किसके साथ ही किसानों को फसल की वीविधिकरण अंतर्गत औषधीय फसलों को बढ़ावा देने हेतु अश्वगंधा शतावर तुलसी हल्दी अदरक के साथ-साथ मोटे अनाजों मेजर बाजरा मक्का इत्यादि फसलों को लगाने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों में कृषि विज्ञान केंद्र से डॉक्टर गायत्री वर्मा रावल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मोहन बड़ोदिया अमित यादव एवं आत्मा विभाग से राजेश , उद्यानिकी विभाग से जय प्रकाश परमार, कृषि विस्तार अधिकारी लंकेश मुकाति एवं ग्राम मदाना के विस्तार अधिकारी विशाल यादव उपस्थित रहे. सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कृषकों से चर्चा की । ग्रामीण जनों में बद्रीलाल, आनंद मेवाड़ा , राधेश्याम जी उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार व्यक्त पत्रकार अमरसिह मेवाड़ा द्वारा किया गया. विकसित कृषिसंकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य कृषि वैज्ञानिकों का कृषक समूह के बीच जाकर उन्हें प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि एवं कृषि से संबंधित नवाचारों , कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं से जोड़ना था।