माउंट आबू। माउंट आबू के नाम को माउंट आबू बदलकर आबू राज रखे जाने की मांग राजपूत समाज माउंट आबू द्वारा की जा रही है जिसके लिए आज समाज के युवक युवती और बच्चे शक्ति माता मंदिर पर इकट्ठे हुए जहां से एक रैली के रूप में सभी राजस्थानी रंग बिरंगी पूछ के पहने हुए कलश यात्रा के साथ रैली में चल रहे थे इस रैली में समाज के युवा युवतियों महिला पुरुष शामिल थे। यह रैली बस स्टेशन टैक्सी स्टैंड चाचा में जिम चौराहा अंबेडकर चौराहा होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंची जहां मुख्यमंत्री के नाम माउंट आबू के उप जिला कलेक्टर डॉक्टर अंशु प्रिया को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई है कि माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज रखा जाए।