खरगोन। जिले के कसरावद जनपद पंचायत समुदाय भवन में कलेक्टर भव्या मित्तल ने ईकेवाईसी की प्रगति की समीक्षा बैठक की तथा नगर परिषद, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, महिला बाल विकास एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को इस काम को 30 तारीख तक पूरा करने का निर्देश दिया। कुछ क्षेत्रों में ईकेवाईसी की प्रगति धीमी पाई गई, जिसके कारण कलेक्टर भव्या मित्तल ने संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में ईकेवाईसी कार्य को तेज करने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि ईकेवाईसी के लिए शिविर आयोजित किए जाएं और हितग्राहियों को ईकेवाईसी कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाए एवं कार्य में ढलाई बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पत्रकार द्वारा शासकीय अस्पताल में अनियमिता को लेकर चर्चा की गई जिसमें कलेक्टर ने एसडीएम सत्येंद्र बेरवा को निर्देशित किया समय समय पर जांच करें और अनियमिता पर कठोर कार्रवाई करें। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ आकाश सिह, कसरावद एसडीएम सत्येंद्र बेरवा, तहसीलदार कैलाश डामोर, नायब तहसीलदार शेफाली अग्रवाल, बीईओ निगवाल, बीआरसी राजाराम कंदोडे़ कसरावद जनपद सीईओ रीना किराड़ सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।