सरवानियां महाराज। ग्राम ढाबा की पुलिया पर रैलिंग के नाम पर एक लाख रुपए का खेल ग्राम पंचायत ने वर्ष 2023 में कागजों में कर दिया और रैलिंग आज तक नहीं लगाई । ग्राम पंचायत आमलीभाट के ग्राम ढाबा की इस हाईलाइट पुलिया पर पानी में डुबी पुलिया पार करते समय दो बार घटना घटी जिसमें अलग-अलग लोगों की मौत हो गई थी इसको देखते हुए विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने ग्राम पंचायत आमलीभाट को जिला योजना समिति की अनुशंसा पर एक लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर रैलिंग निर्माण करने को कहा था। रैलिंग निर्माण के लिए 22/5/2023 को टीएस जारी की गई थी कार्य को फ्रेश बताते हुए इसकी एएस 2/6/2023 को जारी की थी। योजना में 85 हजार मटेरियल कास्ट तथा 15 हजार रुपए लेबर कास्ट दर्शाई गई है। ग्राम पंचायत पंचायत सचिव व सरपंच ने वर्ष 2023 में स्वीकृत ग्राम ढाबा की इस पुलिया पर रैलिंग के काम के पेटे विधायक निधि से स्वीकृत 1 लाख रुपए की राशि में से 62 हजार 125 रुपए दिनांक 10/7/2023 को मनासा की एक लघु फर्म एस एम बी स्टील को भुगतना तो कर दिया लेकिन हेरत की बात यह रही कि निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत ने वर्ष 2025 की आज दिनांक तक इस मौत की पुलिया पर रैलिंग नहीं लगाई। ग्राम पंचायत आमलीभाट का यह कारनामा अभी पहली बारिश में तब सामने आया जब वो पुलिया फिर से पानी में डुब गई। लोगों ने इस की पड़ताल की तो पता चला कि पंचायत तो भजिए से पहले ही तेल पी गई है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन ने जिन अफसरों की जवाबदेही तय कर फिल्ड में भेज रखा है वो दो वर्षों तक क्या कर रहे थे, विधायक निधि से स्वीकृत 1 लाख रुपए की राशि में से 62 हजार रुपए बिना काम किए ही कैसे पंचायत के जिम्मेदारों ने पंचायत के इंजीनियर और अधिकारियों से मिलिभगत कर निकाल लिये।